![]() |
| गूगल का मॉड्यूलर मोबाइल अगले साल होगा लॉन्च |
अब मॉड्यूलर मोबाइल में उपभोक्ता अपनी पसंद का कैमरा या कोई अन्य पोर्ट जोड़कर इस्तेमाल कर सकेंगे। गूगल अगले साल तक इसी तरह का मॉड्यूलर मोबाइल फोन बाजार में उतारेगा। कंपनी ने मॉड्यूलर फोन का उत्पादन शुरू कर दिया है।
नए प्रोडक्ट के विकास में लगी प्रोजेक्ट आरा टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि यह फोन अगले साल तक बाजार में मिलने लगेगा। यह जानकारी टेक्नोलॉजी वेबसाइट वर्ज ने दी है। गूगल मॉड्यूलर मोबाइल फोन आसान पर इस थ्योरी पर आधारित है कि कोई ग्र्राहक बेसिक फोन खरीदें और किसी ग्र्राहक द्वारा एक बार फोन खरीदे और उसमें पसंद के पार्ट्स फिट कर ले।
उदाहरण के लिए अगर कोई उपभोक्ता ज्यादा पावरफुल केमरा चाहता है तो वह गूगल स्टोर से केमरा मॉड्यूल खरीदे और अपने मौजूदा फोन में उसे फिट कर ले। मैमोरी, बैटरी, डिसप्ले पेनल, की-बोर्ड, सेंसर और स्कैनर के लिए भी यही हो सकता है।
Read More - गूगल का मॉड्यूलर मोबाइल अगले साल होगा लॉन्च

No comments:
Post a Comment