Wednesday, 18 May 2016

5,367 करोड़: देश के बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घाटा

5,367 करोड़: देश के बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घाटा
5,367 करोड़: देश के बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घाटा
वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक को 5,367 करोड़ रुपए का भारी-भरकम घाटा हुआ। भारत में यह किसी बैंक को अब तक का सबसे बड़ा तिमाही घाटा है। वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में पीएनबी ने 307 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।
जनवरी-मार्च तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 27 फीसदी घटकर 2,768 करोड़ रुपए रह गई। एक साल पहले इसी अवधि में इस दिग्गज सरकारी बैंक की ब्याज आय 3,792 करोड़ रुपए रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पीएनबी का ग्रॉस एनपीए 8.47 फीसदी से बढ़कर 12.9 फीसदी हो गया। इस दौरान बैंक का नेट एनपीए 5.86 फीसदी से बढ़कर 8.61 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया।

No comments:

Post a Comment