![]() |
| कैमरा वाले टूथब्रश से दिखेगा मुंह के अंदर का हाल |
टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी में तेजी से शामिल होती जा रही है। आज यह स्थिति बन चुकी है कि पेन, कंघी, बैग, हेयरबैंड और अंगूठी में भी तकनीक शामिल हो गई है।
इन सभी छोटे-छोटे सामान में भी वीडियो कैमरे जुड़ने लगे हैं। यहां तक कि रोज सुबह उपयोग किए जाने वाला टूथब्रश भी इससे अछूता नहीं रह गया है।
सिएटल की एक कंपनी ने ऐसा टूथब्रश लॉन्च किया है, जिसमें एक छोटा वीडियो कैमरा है, जो ब्रश करने के दौरान मुंह के अंदर देखने की सुविधा देता है। वीडियो कैमरे से लैस 'प्रोफिक्स' नामक यह टूथब्रश विल्मेट अमेरिका के डेंटिस्ट क्रैग कोहलर ने बनाया है।
यह ब्रश गुरुवार से 299 अमेरिकी डॉलर के डिस्काउंट पर उपलब्ध है। 2017 में इसे बाजार में पेश किया जाएगा और तब इसकी कीमत 399 डॉलर होगी।
Read More - कैमरा वाले टूथब्रश से दिखेगा मुंह के अंदर का हाल

No comments:
Post a Comment