Thursday, 19 May 2016

मारुति सुजुकी ने उतारी अल्टो 800 फेसलिफ्ट

मारुति सुजुकी ने उतारी अल्टो 800 फेसलिफ्ट
मारुति सुजुकी ने बुधवार को एंट्री-लेवल हैचबैक अल्टो 800 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख से लेकर 3.76 लाख रुपए तक है।
अल्टो 800 के इस अपडेटेड मॉडल की डिजाइन में मामूली बदलाव किया गया है और स्टाइलिंग बदली गई है। इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले स्लिम और लंबी ग्रिल लगाई गई है। हेडलैंप क्लस्टर में भी बदलाव किया गया है। यह कार पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी लंबी है। अल्टो 800 फेसलिफ्ट की लंबाई 3430 एमएम है, जबकि पिछले मॉडल की लंबाई 3395 एमएम है। नए बंपर में फॉग लैंप लगाने की जगह भी दी गई है।

No comments:

Post a Comment