Friday, 20 May 2016

मारुति की एस-क्रॉस के ब्रेक खराब

मारुति की एस-क्रॉस के ब्रेक खराब
मारुति की एस-क्रॉस के ब्रेक खराब
देश की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी की कुछ गाड़ियों के ब्रेक खराब हैं। कंपनी ने खुद ही अपनी प्रीमियम कार एस-क्रॉस के ब्रेक में खराबी का पता लगाया है। कंपनी इस मॉडल की 20,427 कारों की जांच करके खराब ब्रेक पार्ट मुफ्त में बदलेगी। खास बात यह है कि मारुति ने इसे रिकॉल का नाम नहीं दिया है।
ऑटो कंपनियां अक्सर ऐसी किसी खामी को ठीक करने के लिए कारों को वापस मंगाती यानी रिकॉल करती हैं।
मारुति ने गुरुवार को कहा कि वह 20 अप्रैल, 2015 से 12 फरवरी, 2016 के बीच बनी सभी एस-क्रॉस में खामी की जांच करेगी।
इन कारों के मालिकों से कंपनी के डीलर जल्द ही संपर्क करेंगे। अगर जांच में गड़बड़ी पाई गई तो खराब ब्रेक पार्ट को मुफ्त में बदला जाएगा। एस-क्रॉस की दिल्ली में कीमत आठ लाख से 12 लाख रुपये के बीच है।

No comments:

Post a Comment