![]() |
| IRCTC की बेबसाईट हैक हुई, लाखों का डाटा चोरी होने का डर |
आईआरसीटीसी की बेवसाईट हैक होने से लगभग 1 करोड़ ग्राहकों का डाटा चोरी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। भारतीय रेल का ई-टिकटिंग पोर्टल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) भारत की सबसे बड़ी ई-कामर्स वेबसाइट है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने जानकारी दी है कि चुराए गए डाटा का दुरुपयोग हो सकता है, उनसे कोई भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर सकता है। आईआरसीटीसी पर हर रोज लाखों का लेन-देन होता है। ऑनलाईन रिजर्वेशन फार्म भरते समय ग्राहक पेन कार्ड नंबर जैसी कई जानकारियां भरते हैं।
आईआरसीटी के सूत्रों के अनुसार, 'यह डाटा महत्वपूर्ण संपत्ति है, इसे कॉरपोरेशंस को बेचा जा सकता है जिसका उपयोग वे अपने नए ग्राहकों के लिए कर सकते हैं।'

No comments:
Post a Comment