![]() |
| ब्रेड में कैंसरः निर्माताओं ने कहा, हम नियमों का करते हैं पालन |
एक अध्ययन द्वारा किए गए दावे के अनुसार दिल्ली के सभी टॉप ब्रांड्स में कैंसरकारक केमिकल पाए गए हैं। इस दावे को खारिज करते हुए दिल्ली के निर्माताओं ने कहा कि वे भारतीय खाद्य नियामक द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हैं।
ऑल इंडिया ब्रेड मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मागो ने कहा, 'एफएसएसएआई के नियामक ने ब्रेड और बेकरी के लिए उपयोग किए जाने वाले मैदा (20 ppm max) के लिए पोटैशियम ब्रोमेट और पौटैशियम आयोडेट के उपयोग की अनुमति दी है।'
मागो ने आगे बताया कि इस एडिटिव को सुरक्षित माना जाता है और व्यापक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे उन्नत देशों में प्रयोग किया जाता है।

No comments:
Post a Comment