Tuesday, 31 May 2016

व्यापमं मामले में हाईडिस्क को लेकर प्रशांत पांडे के बयान दर्ज

व्यापमं घोटाले की छानबीन के तहत सोमवार को सीबीआई ने फिर हार्डडिस्क के संदर्भ में व्हिसिल ब्लोअर प्रशांत पांडे के बयान दर्ज किए। साक्ष्यों से छेड़छाड़ के मुद्दे पर एसटीएफ एवं इंदौर क्राइम ब्रांच के अफसरों से फिर पूछताछ हो सकती है।
सुबह 11 बजे से चार-पांच घंटे तक चली चर्चा में सीबीआई जांच अधिकारियों ने पीएमटी घोटाले को लेकर हार्डडिस्क के संदर्भ में पूछताछ की। साथ ही कम्प्यूटर के डिटेल भी पूछे। बताया जाता है कि पांडे ने बताया कि अलग-अलग लैब की जांच रिपोर्ट के विश्लेषण से साबित हो रहा है कि साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ हुई है।

No comments:

Post a Comment