Friday, 6 May 2016

बीजापुर में मुठभेड़, कोंटा में नक्सलियों ने सड़क मार्ग किया अवरूद्घ

बीजापुर में मुठभेड़, कोंटा में नक्सलियों ने सड़क मार्ग किया अवरूद्घ
बीजापुर में मुठभेड़, कोंटा में नक्सलियों ने सड़क मार्ग किया अवरूद्घ
नक्सलियों द्वारा आहूत दो दिवसीय बंद के दूसरे दिन गुरूवार को भी जहां भीतरस्थ क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं पर असर पड़ा। वहीं नक्सलियों ने कोंटा के मुरलीगुड़ा मार्ग को काटकर बाधित कर दिया है। बीजापुर जिले के मद्देड़ में भी पुलिस व नक्सलियों के बीच फायरिंग की खबर है।
ज्ञात हो कि नक्सलियों द्वारा कथित फर्जी मुठभेड़ और पुलिस आपरेशन चलाए जाने के विरोध में चार व पांच मई को दंडकारण्य बंद का एलान किया गया है। बंद के पहले दिन नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में एनएमडीसी का कन्वेयर प्लांट ध्वस्त कर उत्पात मचाया वहीं दूसरे दिन भी जगह-जगह पर्चे फेंके गए। बीजापुर जिले के मद्देड़ बंदेपारा व सोमनपल्ली के जंगल में सर्चिंग पर निकली डीआरजी व जिला बल की संयुक्त पार्टी पर नक्सलियों ने गोलीबारी की। फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई की।
हांलाकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने घटना में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। घटना के बाद पुलिस ने काफी संख्या में दैनिक उपयोग के सामान भी जब्त किए हैं। वहीं दूसरी घटना में सुकमा जिले के कोंटा से तीन किमी आगे मुरलीगुड़ा-बंडा मार्ग को नक्सलियो ने जगह-जगह खोद दिया है व पेड़ काटकर गिरा दिए हैं जिससे आवागमन पूरी तरह अवरूद्घ हो गया है। साथ ही किस्टारम-एलंकगुड़ा मार्ग को भी पेड़ काटकर बाधित कर दिया है।

No comments:

Post a Comment