Thursday, 12 May 2016

ईडी ने इंटरपोल से किया अनुरोध, माल्‍या के खिलाफ जारी हो रेड कॉर्नर नोटिस

ईडी ने इंटरपोल से किया अनुरोध, माल्‍या के खिलाफ जारी हो रेड कॉर्नर नोटिस
ईडी ने इंटरपोल से किया अनुरोध, माल्‍या के खिलाफ जारी हो रेड कॉर्नर नोटिस
प्रवर्तन निदेशालय ने शराब कारोबारी विजय माल्या पर शिकंजा कसने के लिए इंटरपोल को रेड कॉर्नर नोटिस भेजने का अनुरोध किया है जो कि इंटरनेशनल वारंट के जैसा है। ईडी ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई को भी एक पत्र भेजा है।
ईडी का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने का फैसला ब्रिटिश सरकार के उस जवाब के ठीक अगले दिन आया है, जिसमें ब्रिटेन ने माल्या की रेजीडेंसी परमिट का हवाला देते हुए कहा है कि माल्या को भारत में डिपोर्ट नहीं किया जा सकता।
इसके पहले ईडी ने माल्या के अलग-अलग कंपनियों में शेयर को फ्रीज करने की योजना बनाई थी। इस कार्रवाही से माल्या किसी और कंपनी में पैसा नहीं लगा पाएंगे।
माल्या पर भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। देश छोड़ने के बाद माल्या को मनी लांड्रिंग के आरोप में ईडी द्वारा तीन समन जारी किए गए थे जिन्हें उन्होंने अनदेखा कर दिया था। तभी से कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वार्ट भी जारी कर रखा है। इस शराब कारोबारी के वकीलों को यह चिंता है कि यदि माल्या स्वदेश लौटते हैं तो उन्हें एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली के तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment