सीएम ने बैकुंठपुर में सलगवा के खेल मैदान में महतारी जतन योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान वहां प्रदेश के श्रम मंत्री भैयालाल रजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री रामशीला साहू, प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल और कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद थे।
इसके पहले वे लोक सुराज अभियान के तहत सीएम रमन सिंह हेलिकॉप्टर से अचानक झारखंड की सीमा से सटे गांव सबाग पहुंचे थे। यह गांव छत्तीसगढ़ के कुसमी तहसील के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्थित है। सीएम ने गांव में एक पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई। और जनता की समस्या सुन उनका तुरंत निराकरण किया।

No comments:
Post a Comment