Wednesday, 25 May 2016

CBSE 12वीं में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें

CBSE 12वीं में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें
CBSE 12वीं में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें
केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के परीक्षा परिणामों के वेर‍िफ‍िकेशन/फोटोकॉपी/रीवेल्‍यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया 25 मई, 2016 से शुरू हुई है जो कि 9 जून, 2016 तक चलेगी। जो छात्र-छात्राएं अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे इसका लाभ उठा सकते हैं।
सीबीएसई के नोटिफ‍िकेशन के अनुसार, छात्र 25 मई से 28 मई तक अंकों के वेरिफ‍ि‍केशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल वे छात्र जिन्‍होंने अंकों के वेरिफ‍िकेशन के लिए आवेदन किया है, मूल्‍यांकन की हुई उत्‍तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी पाने के पात्र होंगे। वे इसके‍ लि‍ए 3 जून से 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, केवल वे छात्र जिन्‍होंने मूल्‍यांकन की हुई उत्‍तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया है, वे ही री-इवेल्यूशन के लिए पात्र होंगे। वे इसके लिए 7 जून से 9 जून तक आवेदन कर सकते हैं। री-इवेल्‍यूशन की यह प्रक्रिया केवल इन विषयों के लिए होगी: इंग्‍ल‍िश कोर, इंग्‍ल‍िश इलेक्‍ट‍िव (सीबीएसई), इंग्‍लिश इलेक्‍ट‍िव (एनसीईआरटी), हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, मैथमेक्टिस, फ‍िजिक्‍स, केमिस्‍ट्री, बायलॉजी, बिजनेस स्‍टडीज, इकोनॉमिक्‍स एंड अकाउंटेंसी।

No comments:

Post a Comment