Monday, 9 May 2016

मनीषा कोइराला ने भी सिंहस्थ के शाही स्नान में लगाई डुबकी

मनीषा कोइराला ने भी सिंहस्थ के शाही स्नान में लगाई डुबकी
मनीषा कोइराला ने भी सिंहस्थ के शाही स्नान में लगाई डुबकी
फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी सिंहस्थ के दूसरे शाही स्नान में डुबकी लगाई। वे पायलट बाबा के शिविर में पहुंची हैं। सुबह पायलट बाबा और उनके शिष्यों के संग ही वे शिप्रा के घाट पर पहुंची और अमृत स्नान का पुण्य लिया। इस दौरान वहां कई विदेशी भक्त भी मौजूद थे, मनीषा कोइराला उन्हीं के साथ थीं।
स्नान के बाद वे पायलट बाबा के साथ ही उनके शिविर में लौट गईं। जैसे ही वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर फिल्म अभिनेत्री पर पड़ी तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ वहा जमा होने लगी।
और भी सितारे पहुंच रहे सिंहस्थ में 
आशुतोष राणा भी उज्जैन में ही दद्दाजी के शिविर में हैं। वहीं रविवार रात क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा यहां पहुंचे थे।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर अमृत सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। सुबह 6 से रात 12 बजे तक स्नान का विशेष मुहूर्त रहेगा।

No comments:

Post a Comment