Friday, 27 May 2016

छह साल के शेफ ने 1 लाख 32 हजार रुपए में बेचा फेसबुक को अपना वीडियो

छह साल के निहाल की चर्चा इस समय कोच्चि में खूब हो रही है। इसके चर्चा में होने का कारण है यूट्यूब चैनल से प्रेरित होकर खुद का यूट्यूब चैनल बनाना और उसके वीडियो को फेसबुक को बेचना। आपको बता दें कि निहाल एक शेफ है और अपनी बनाई डिशेज का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करता है। उसके इन्हीं वीडियो का कॉपीराइट फेसबुक ने बाकायदा खरीदा है।
उसके शेफ बनने के पीछे की कहानी कुछ यूं है। शुरुआत में निहाल खेल-खेल में अपनी मां को किचन के काम में मदद किया करता था। उसके इसी तरह मदद करने का एक वीडियो उसके पिता राजगोपाल वी कृष्णन ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड कर दी। उसके इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा और साथ ही उसे काफी सराहना भी मिली।

No comments:

Post a Comment