Monday, 11 April 2016

आमने-सामने : बजाज ऑटो पर बरसी फॉक्सवैगन

आमने-सामने : बजाज ऑटो पर बरसी फॉक्सवैगन
आमने-सामने : बजाज ऑटो पर बरसी फॉक्सवैगन
कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी फॉक्सवैगन और बजाज ऑटो आमने-सामने हैं। फॉक्सवैगन ने बजाज ऑटो पर बरसते हुए कहा है कि टू-व्हीलर निर्माता की ओर से जारी बयान कतई निराधार और गलत है।
बजाज ऑटो ने गुरुवार को कहा था कि हाल में यूरो एनसीएपी की रिपोर्ट में बजाज क्यूट को वन-स्टार रेटिंग मिली जो फॉक्सवैगन की पोलो, फोर्ड फिगो, हुंडई आइ10, मारुति अल्टो और टाटा नैनो सहित लोकप्रिय कारों की शून्य रेटिंग से बेहतर है।
फॉक्सवैगन का बयान ग्लोबल एनसीएपी की ओर से जारी वक्तव्य के एक दिन बाद आया है। एनसीएपी ने बजाज की क्वाड्रिसाइकिल क्यूट के बेहतर सुरक्षा मानकों के भ्रामक दावों के लिए कंपनी को फटकार लगाई थी। कंपनी ने दावा किया था कि ब्रिटेन स्थित वाहन सुरक्षा समूह की ओर से किए गए क्रैश टेस्ट में क्यूट के सुरक्षा मानक भारत में बिकने वाली कुछ लोकप्रिय कॉम्पैक्ट कारों से भी बेहतर हैं।

No comments:

Post a Comment