Wednesday, 13 April 2016

ऑफ‍िस में झपकी लेना आपको बनाता है एक अच्‍छा कर्मचारी

ऑफ‍िस में झपकी लेना आपको बनाता है एक अच्‍छा कर्मचारी
ऑफ‍िस में झपकी लेना आपको बनाता है एक अच्‍छा कर्मचारी
सात मिनट की पावर नैप लेने के लिए '3 इडियट्स' के वीरू सहस्‍त्रबुद्धे का मजाक उड़ाया जाता है। कम ही लोग जानते होंगे कि अल्बर्ट आइंस्‍टीन, आईजक न्‍यूटन और लियोनार्डो दा विंची जैसी शख्सियतें अपने काम को बेहतर बनाने के लिए ऐसा करते थे।
इसलिए यदि आप भी काम के दौरान नींद लेते हैं और आपका बॉस आपको पकड़ लेता है, तो उन्‍हें इस रिसर्च के बारे में बताएं। जिसमें कहा गया है कि जो लोग काम के दौरान झपकी लेते हैं, वे अन्‍य कर्मचारियों की तुलना में अधिक प्रोडक्‍िटव होते हैं।
यदि काम करने के दौरान आप कभी भी थकान महसूस करते हैं या नींद महसूस करते हैं, तो 30 मिनट का एक पावर नैप लें। इससे आपको वह ऊर्जा मिलेगी, जिससे आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment