Tuesday, 26 April 2016

एसीबी की जांच में परियोजना अफसर के लॉकर से निकले 19 लाख के गहने

एसीबी की जांच में परियोजना अफसर के लॉकर से निकले 19 लाख के गहने
एसीबी की जांच में परियोजना अफसर के लॉकर से निकले 19 लाख के गहने
छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) की टीम ने सोमवार को जिला पंचायत में परियोजना अधिकारी आनंद पांडे और पटवारी मिथलेश पांडे का लॉकर खोला। बिलासपुर में पदस्थ परियोजना अधिकारी आनंद पांडे के चार बैंक लॉकर भी खोले गए, जिसमें 18-19 लाख रुपए के जेवर मिले हैं। वहीं, राजधानी में पदस्थ करोड़पति पटवारी मिथलेश के दो बैंक लॉकर से सिर्फ तीन हजार रुपए और 30 ग्राम चांदी मिली हैं।
बताया जा रहा है कि पटवारी की पत्नी ने पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिनों पहले ही लॉकर से गहने और नकदी निकाली थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को प्रदेश के सात जिलों में नौ अफसरों के 14 ठिकानों पर छापे मारे थे, जिसमें 30 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था।

No comments:

Post a Comment