Tuesday, 22 March 2016

उज्जैन के हॉस्टल में लोकायुक्त कांस्टेबल ने रखवाया था विस्फोटक

उज्जैन के हॉस्टल में लोकायुक्त कांस्टेबल ने रखवाया था विस्फोटक
उज्जैन के हॉस्टल में लोकायुक्त कांस्टेबल ने रखवाया था विस्फोटक
उज्जैन के एक हॉस्टल में मिले विस्फोटक पदार्थ की साजिश लोकायुक्त पुलिस के एक सिपाही ने रची थी। इसमें उसका सहयोगी रहा निजी सिक्युरिटी गार्ड जिसने उसे विस्फोट दिलाने में मदद की। मध्यप्रदेश पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मुख्यालय में एटीएस आईजी संजीव शमी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस इंदौर के सिपाही आशीष चंदेल ने रंजिश निकालने का बदला लेने के लिए विस्फोटक सामग्री उज्जैन के एक हॉस्टल में रखी थी। चंदेल ने अपने मित्र सुशील मिश्रा के साथ मिलकर यह साजिश रची। सुशील एक निजी सिक्युरिटी गार्ड की एजेंसी में गार्ड की नौकरी करता है।

No comments:

Post a Comment