Thursday, 31 March 2016

दंतेवाड़ा के नक्सल विस्फोट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

दंतेवाड़ा के नक्सल विस्फोट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
दंतेवाड़ा के नक्सल विस्फोट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे राजधानी के माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन परिसर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
अश्रुपूरित माहौल में इन शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम बिदाई दी गई और उनके पार्थिव शरीरों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। ये पुलिस जवान बस्तर संभाग के ग्राम मेलावाड़ा (जिला दंतेवाड़ा) के पास कल नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गए थे।
चौथी बटालियन परिसर में विधायक द्वय श्रीमती देवती कर्मा और श्री मोहन मरकाम, प्रदेश सरकार के गृह विभाग के प्रमुख सचिव बी.व्ही.आर. सुब्रमणियम, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीण वशिष्ठ, छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री ए.एन. उपाध्याय, विशेष पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के महानिदेशक दुर्गा प्रसाद और वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के. विजयकुमार ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment