Thursday, 18 February 2016

दक्षिण की गर्म हवा से प्रदेश बढ़ा तापमान, रायपुर में पारा पहुंचा 36 डिग्री

दक्षिण की गर्म हवा से प्रदेश बढ़ा तापमान, रायपुर में पारा पहुंचा 36 डिग्री
दक्षिण की गर्म हवा से प्रदेश बढ़ा तापमान, रायपुर में पारा पहुंचा 36 डिग्री
दक्षिण की गर्म हवा के असर से पूरा प्रदेश झुलसता जा रहा है। ज्यादातर शहरों में दिन और रात का पारा औसत से 6 डिग्री ज्यादा पहुंच गया है जिससे वहां लोग गर्मी से उबलने लगे हैं। गुरुवार को रायपुर पूरे सीजन में सबसे गर्म रहा। पिछले दस साल में फरवरी के महीने में दिन का तापमान 36.5 डिग्री पहली बार पहुंचा है। पूरे सीजन में भी गुरुवार सबसे ज्यादा गर्म रहा।

फरवरी के महीने में इस साल बहुत गर्मी पड़ रही है जिससे लोग उबलने लगे हैं और पंखे कूलर की रफ्तार तेज हो गई है। अभी तक केवल पंखे की हवा गर्मी से राहत दिलाने में काफी थी। लेकिन अब फरवरी जैसे ठंड के महीने में कूलर और एसी चलने लगे हैं। रायपुर के बाद दूसरे नंबर पर बिलासपुर शहर है जहां का पारा 36.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर में भी दिन का तापमान 35 डिग्री पार कर चुका है और वहां भी जोरदार गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो तीन दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत नहीं है।

Read More - दक्षिण की गर्म हवा से प्रदेश बढ़ा तापमान, रायपुर में पारा पहुंचा 36 डिग्री

No comments:

Post a Comment