Friday, 26 February 2016

बजट में 24 हजार 913 करोड़ राजकोषीय घाटे का अनुमान

बजट में 24 हजार 913 करोड़ राजकोषीय घाटे का अनुमान
बजट में 24 हजार 913 करोड़ राजकोषीय घाटे का अनुमान
राज्य सरकार ने आज वर्ष 2016-17 के बजट में एक लाख 26 हजार 95 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियों और एक लाख 22 हजार 585 के कुल राजस्व व्यय का अनुमानित किया है। इसके लिए 24 हजार 913 करोड़ रुपए के रोजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया गया है। यह राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 3.49 फीसदी अनुमानित है।

वित्त मंत्री जयंत मलैया ने आज करीब डेढ़ घंटे में अपना बजट भाषण पेश किया। बजट भाषण के बीच एक बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुटकी से सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान आई। वहीं कांग्रेस विधायकों की ओर से ज्यादा टोकाटाकी नहीं रही। जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल और डॉ. गोविंद सिंह ने ही एक-एक बार अपनी सीट से खड़े होकर बजट भाषण के बीच अपनी बात रखने की कोशिश की।

Read More - बजट में 24 हजार 913 करोड़ राजकोषीय घाटे का अनुमान

No comments:

Post a Comment